हजारीबाग, मार्च 20 -- कटकमसांडी । प्रतिनिधि कटकमसांडी और पथलगड्डा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव जेहरा में शुक्रवार को बेमौसम बारिश के दौरान वज्रपात की घटना ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। इस हादसे में संजय भुइयां सहित उसकी दो पत्नियां पूनम देवी और कल्याणी देवी की मौत हो गईं। घटना शुक्रवार की दोपहर की है । दोनों बहन जो बाद में सौतन बनी की मौत हो गई। जबकि पति संजय भुईयां जख्मी हो गया । हालांकि घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल कटकमसांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पूनम देवी और कल्याणी देवी को मृत घोषित कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.