पाकुड़, जून 5 -- पाकुड़/महेशपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्र में वज्रपात के चपेट में आने से दो की मौत हो गयी। वहीं दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मरने वालों में एक व्यक्ति व किशोर शामिल हैं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र की हिरानंदनपुर पंचायत अंतर्गत लोटामारा गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान छिते टुडु 13 वर्ष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग गांव के पास एक खुले स्थान पर मौजूद थे, तभी अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हो गया। इसकी चपेट में आने से छिते टुडु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, इस घटना में युवती रसीला मुर्मू 17 वर्ष और श्याम 16 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से दोन...