चतरा, मार्च 23 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक गरीब पशुपालक की कमर तोड़ दी है। शुक्रवार की देर शाम को तेज हवा और गर्जना के साथ हुई भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। घटना के बाद से पशुपालक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार परोरिया गांव के पशुपालक रवींद्र यादव ने अपनी दुधारू गाय को घर के बाहर खूंटे से बांध रखा था। इसी बीच अचानक मौसम खराब हुआ और तेज हवाएं चलने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली की गड़गड़ाहट के साथ अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी सीधी चपेट में रविंद्र की गाय आ गई। बिजली का झटका इतना जोरदार था कि गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीड़ित रविंद्र यादव ने बताया कि उनके पास आय का कोई दूसरा साधन नहीं है। यह गाय एक टाइम में करीब 8 किलो दूध देत...