लोहरदगा, जून 28 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत सढ़ाबे गांव में रविवार दोपहर हुए वज्रपात ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खेत में मवेशी चराने गई तीन वर्षीय बच्ची की वज्रपात की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना में एक गाय और तीन बकरियों की भी जान चली गई। जबकि बच्ची की मां बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विजय उरांव की पत्नी बनारसिया उरांव अपनी तीन वर्षीय पुत्री अंकिता उरांव के साथ रविवार अपराह्न करीब दो बजे मवेशी चराने खेत गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। ठनका सीधे उस स्थान पर गिरा। जहां मां-बेटी और मवेशी मौजूद थे。

घटना का विवरण इस हादसे में मासूम अंकिता उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चर रही एक गाय और तीन बकरियां भी वज्रपात की चपेट में आकर मर गईं। आश्चर...