सिमडेगा, मई 30 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के नवाटोली पंचायत के गलायटोली में बज्रपात की चपेट में आने से छह मवेशियों की मौत हो गई। मृत मवेशी गांव निवासी किशुन सिंह का एक, केशमाती देवी का दो, फूलन देवी का एक एवं अमरनाथ सिंह का दो बैल की बज्रपात से मौत हो गई।जिससे पशु पालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...