वज्रपात की चपेट में आने से ग्राम प्रधान गंभीर
गुमला, अगस्त 27 -- भरनो। भरनो प्रखंड के कुम्हारों गांव निवासी 48 वर्षीय ग्राम प्रधान दिनेश उरांव वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दिनेश उरांव खेत से सब्जी तोड़कर बाजार ले जाने के लिए घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आकर वह बेहोश होकर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही खेत में काम कर रहे जयराम उरांव,श्रीनाथ उरांव,बिरसा उरांव और दुर्गा बड़ाइक समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्राथमिक सहायता के बाद उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.