गुमला, अगस्त 27 -- घाघरा। घाघरा थाना क्षेत्र के टांगर सिकवार में गुरुवार को मवेशी चराने गए 30 वर्षीय ललित उरांव की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ललित मध्याह्न के बाद मवेशी चराने के लिए खेत की ओर गया था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पेड़ की ओर जा रहा था,तभी अचानक वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसे ललित को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन से आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

हिं...