वज्रपात की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत से शव बरामद
मुंगेर, जून 7 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। रविवार की सुबह बरियारपुर थाना अंतर्गत रतनपुर बहियार में एक किसान का शव मिला। शव की पहचान विजय सिंह(50) के रूप में हुई। वज्रपात से उसकी मौत हुई थी उसके शरीर पर जलने का निशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। जानकारी के अनुसार, कल्याण टोला पंचायत की चांद टोला निवासी सीताराम प्रसाद सिंह का 50 वर्षीय पुत्र विजय कुमार सिंह शनिवार की दोपहर रतनपुर बहियार गया था। लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। घरवालों खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। सुबह घास काटने बहियार गये लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- वज्रपात की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत शव की पहचान होने पर परिजन भी पहुंचे। मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। मृतक पत्नी चनकी देवी के अलावा तीन पुत्री एवं दो पुत्र छोड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.