वज्रपात की चपेट में आने से किसान की मौत,गांव में शोक
रांची, जून 28 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में रविवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवा किसान रवि तिग्गा की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार रवि तिग्गा पिता देवेंद्र तिग्गा अपने गांव स्थित गुड़गुड़िया दोन के समीप खेत में बंधे मवेशी को लाने गया था। इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मुखिया नीरज कुजुर व उपमुखिया विजय उरांव ने अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी को जानकारी दी। इसके बाद बेड़ो थाना पुलिस एएसआई अक्षय कुमार सिंह सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर थाना ले आई。
युवा किसान की मौत का असर युवा किसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.