वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
गोड्डा, जून 19 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही वज्रपात की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। इसी क्रम में पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के मचखार गांव में बुधवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बबलू पंडित के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश के साथ जोरदार गर्जन व वज्रपात शुरू हो गया। इसी दौरान बबलू पंडित खेत में काम करने के बाद अपने घर की ओर लौट रहे थे। रास्ते में तेज बारिश और लगातार हो रहे वज्रपात को देखते हुए वह कुछ देर के लिए रुक गए। इसी दौरान अचानक गिरी बिजली की चपेट में वह आ गए और गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.