सिमडेगा, मार्च 28 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भूंडूपानी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जॉन बरला के रूप में की गई। घटना शुक्रवार के देर शाम की है। मृतक के भाई नुवेल बरला ने बताया कि जॉन बरला महुआ चुनकर उसे नदी किनारे रेत में सुखाने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी-तूफान और बारिश शुरू हो गई। मौसम बिगड़ते ही जॉन अपने घर की ओर लौटने लगे। तभी पास स्थित एक मुनगा के पेड़ पर अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.