वज्रपात की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत
देवघर, जून 7 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। वज्रपात की चपेट में आने से जामताड़ा जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चरकपानी निवासी 40 वर्षीय सहजान शेख की मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के सालमान्द्रा गांव के समीप मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सहजान जंगली जड़ी-बुटी की दवा बेचने का कार्य करता था। जड़ी-बूटी बेचने के लिए वह रविवार की दोपहर करीब 3 बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर मारगोमुंडा में रविवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट आ रहा था। जहां अचानक बारिश आ आने से वह मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के सालमंद्रा गांव के समीप एक सुनसान जगह पर एक घर के बाहर छत के छज्जे के नीचे में रुका। यह भी पढ़ें- छठी फाइल इसी बीच जोरदार वज्रपात हुई, जहां वज्रपात की चपेट में आने से उसका शरीर पूरी तरह झुलस गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.