वज्रपात की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनों हजारीबाग रेफर
कोडरमा, अगस्त 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा थाना क्षेत्र के डुमरडीहा पंचायत अंतर्गत खरखारों गांव में बुधवार को मूसलाधार बारिश के दौरान धान रोपाई कर रहे पति-पत्नी वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों की पहचान खरखारों गांव निवासी 55 वर्षीय महेंद्र यादव और उनकी 50 वर्षीय पत्नी मंदोदरी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों बुधवार दोपहर अपने घर के समीप स्थित खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के बीच बिजली चमकी और वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में दोनों आ गए। घटना के बाद खेत में काम कर रहे अन्य किसानों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और किसानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत सदर अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.