पूर्णिया, मई 21 -- अमौर, एक संवाददाता। अमौर प्रखंड क्षेत्र में बीती रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जहा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वही ठनका गिरने के कारण दो अलग-अलग जगहों पर दो महिलाओं और बच्चों सहित कुल 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पहली घटना अमौर प्रखंड क्षेत्र के आमगाछी पंचायत अंतर्गत गरहरा गांव में घटी है। यहां गरहरा निवासी रईस आलम का पूरा परिवार अपने टीन शेड वाले घर के दो अलग-अलग कमरों में सोया हुआ था। इसी दौरान वज्रपात हुआ। झटका इतना भीषण था कि कमरे में रखा भारी पलंग टूटकर बिखर गया और पूरे घर के ढांचे में हाई-वोल्टेज करंट फैल गया। परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त भीषण कड़कड़ाहट को देखकर सभी लोग कंबल ओढ़कर सोए हुए थे। वज्रपात के कारण घर के भीतर कपड़ों और बिस्तरों में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि सभी पीड़ितों ने कंबल ओढ़ रखा था, जिस...