वज्रपाज में 14 वर्षीय किशोरी झुलसी
गुमला, जून 27 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के केसीपारा गांव में निवासी 14 वर्षीय सुजीता कुमारी की वज्रपात के चपेट मे आने से गंभीर रूप से झुलस गई। घटना शनिवार शाम पांच बजे की है। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ वज्रपात होने लगा। इसी क्रम में सुजीता आपने घर मे मौजूद थी। कुछ देर के बाद आकाशीय बिजती सुजीता के छप्पर को चीरते हुए अंदर गिर गया। जिसमें वह वज्रपात की चपेट में आ गई, जिसमे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद परिजनों ने तत्काल सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों के देख रेख में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.