रामगढ़, फरवरी 26 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के 32 वार्डों के अंतर्गत बनाए गए 98 मतदान केंद्रों की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से रामगढ़ कॉलेज में शुरू होगी। मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के आदेश जारी किए हैं। मतगणना के अवसर पर पूरे रामगढ़ कॉलेज परिसर को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। मतगणना परिसर और हॉल में मोबाइल फोन, किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ, खैनी, बीड़ी, तंबाकू, गुटखा, पान मसाला एवं अन्य नशीले या प्रतिबंधित पदार्थ ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रवेश केवल अधिकृत फोटोयुक्त पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने मतगणना परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार, अभ्यर्थी व अभिकर्ता प्रवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.