वजीराबाद जल परियोजना को मिली हरी झंडी, मिलेगा स्वच्छ जल
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- वजीराबाद जल आपूर्ति सुधार परियोजना की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण पड़ाव को पार कर लिया है। दिल्ली सरकार के आर्थिक कार्य विभाग (डीईए) की स्क्रीनिंग कमेटी ने वज़ीराबाद जल शोधन संयंत्र कमांड सेंटर के लिए 2,574 करोड़ रुपये की एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की सहायता प्राप्त करने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस परियोजना से उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिम दिल्ली में रहने वाले लाखों लोगों को साफ एवं उचित मात्रा में जल आपूर्ति हो सकेगी।
प्रोजेक्ट का इतिहास दिल्ली सरकार के अनुसार वर्ष 2013 में परिकल्पित यह परियोजना कई वर्षों तक लंबित रही, जिसे अब पुनर्जीवित कर आगे बढ़ाया जा रहा है। एडीबी की सहायता से संचालित इस परियोजना के तहत जल शोधन संयंत्र से लेकर पानी पहुंचाने के नेटवर्क, वितरण लाइनों और घरों तक पानी पहुंचाने वाली व्यवस्था को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.