शाहजहांपुर, मार्च 15 -- रामगंगा नदी पर अल्हागंज क्षेत्र के वजीरपुर घाट पर लंबे समय से लंबित पैंटून पुल निर्माण की मांग शनिवार को पूरी हो गई। करीब 98.75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पैंटून पुल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा रहे, जबकि डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व विधायक शरदवीर सिंह भी मौजूद रहे। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि वजीरपुर और मनिहार घाट क्षेत्र के हजारों लोगों को वर्षों से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और नदी के दोनों ओर स्थित खेतों तक कृषि यंत्र ले जाने में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था, जिसके बाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.