वजीरपुरा में युवक ने पिता के सामने कनपटी पर गोली मारी
आगरा, जून 4 -- अनार वाली मस्जिद, वजीरपुरा (हरीपर्वत) में बुधवार देर रात 22 वर्षीय युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी का प्रयास किया। अपने पिता से उसका विवाद हुआ था। गंभीर हालत में युवक को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक अवैध पिस्टल कब्जे में ली है। बताया जा रहा है कि युवक उसे साथ लेकर आया था। घटना रात करीब ढाई बजे की है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि वजीरपुरा निवासी शाहिद ने दो निकाह किए हैं। पहली पत्नी शहनाज है। उससे तीन लड़कियां और एक लड़का सैफ है। दूसरी पत्नी रिचा अरोड़ा है। रिचा अरोड़ा पश्चिमपुरी में अपने बेटे हर्षित अरोड़ा व आर्यन के साथ रहती हैं। 22 वर्षीय हर्षित अरोड़ा का पिता के घर आना-जाना है। वह रात को पिता के घर आया था। दरवाजा खुलवाया। किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.