आगरा, फरवरी 7 -- नगर निगम ने शनिवार को भारी विरोध के बीच वजीरपुरा क्षेत्र में सड़क और नालियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अतिक्रमण प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने जेसीबी की मदद से बाउंड्रीवॉल, गेट, स्नानागार सहित दर्जनों पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। सड़कों पर अतिक्रमण के कारण क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन को शिकायतें मिली थीं। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर पहले अवैध निर्माणों को चिह्नित कर लाल निशान लगाए गए और संबंधित लोगों को निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर निगम ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने विरोध किया। उन्होंने लोगों को एकत्र करके हंगामा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.