बदायूं, मार्च 30 -- सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने वजीरगंज के विकास के लिए तीन करोड़ 50 लाख से अधिक की धनराशि शासन से दिलाई है। इस धनराशि से कई मोहल्ले में सड़कों का निर्माण और अन्य कार्य होंगे। ढाई करोड़ से अधिक की धनराशि शासन द्वारा दिये जाने से वजीरगंज के लोगों में काफी खुशी है। सदर विधायक लगातार क्षेत्र के विकास के लिए शासन से अलग-अलग योजनाओं के तहत धन दिला रहे हैं। उनके प्रयास के चलते अब शासन ने नगर पंचायत वजीरगंज के विकास को तीन करोड़ 50 लाख से अधिक की धनराशि और दी है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर में फूड स्ट्रट हब एवं साप्ताहिक बाजार का निर्माण कार्य एवं इसी योजना के तहत नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में 12 वाणिज्यिक दुकानों का निर्माण कार्य होगा। इसके अलावा भी इस बजट से अन्य विकास कार्य होंगे। लोगों ने विधायक का आभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.