गया, मई 4 -- वजीरगंज थाना में लंबित कांडों में वांछित या फरार अभियुक्तों की छापेमारी अभियान के दरम्यान तरवां टोला भलुआही से पूर्व के हत्या मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 के जुलाई माह में भूमि विवाद को लेकर मारपीट एवं मो. जाकिर खान की हत्या कर दी गई थी, उसी मामले में दर्ज आरोपित अनवारूल हक उर्फ जैकल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, पूर्व में भी जेल एक आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...