वजीरगंज में सफल अभ्यर्थियों को किया गया सम्मानित
गया, जून 19 -- वजीरगंज के फतेहपुर रोड में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित कर बिहार पुलिस, भारतीय सेना, रेलवे समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में विकास कुमार साव, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, काजल कुमारी, बीके यादव, विक्की कुमार, रूपेश कुमार, सनोज कुमार, संजय कुमार, रिंकी कुमारी एवं अजीत पाल शामिल रहे। आयोजक विक्रम एडमिन नित्यानंद मेहता ने बताया कि ग्रुप के माध्यम से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया जाता है। कार्यक्रम में सफल अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दिए। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अन्य गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। (वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.