गया, अप्रैल 13 -- मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत वजीरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13, 14, 10 एवं 07 में नाली सहित पीसीसी निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधायक वीरेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योजना के माध्यम से नगर क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे आवागमन सुगम होगा और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था से स्वच्छता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि यह योजनाएं वर्ष 2020-25 के दौरान स्वीकृत कराई गई थीं, जिनका अब कार्यान्वयन शुरू हो रहा है। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमर शंकर ने बताया कि इन वार्डों में एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नाली एवं पीसीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा नेता रामनरेश प्रसाद सिंह, ललन कुमार, संजय सिंह, मनीष कुमार समेत वार्ड पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.