गया, अप्रैल 12 -- बभंडिह गांव में रविवार को द राजपूत ऑफ बिहार के सदस्यों ने महाराणा संग्राम सिंह की जयंती मनाई। मौके पर उपस्थित संगठन के सदस्यों ने सबसे पहले महाराणा संग्राम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। द राजपूत ऑफ बिहार के संस्थापक मंतोष सिंह ने कहा कि महाराणा संग्राम सिंह उर्फ राणा सांगा देश और हमारे समाज के गौरव हैं। समारोह में सदस्यों ने राणा सांगा अमर रहें, वीर संग्राम सिंह अमर रहे सहित अन्य नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। मौके पर द राजपूत ऑफ बिहार के सदस्य कुकु सिंह, अजीत सिंह, करण सिंह, अर्पित सिंह, रवि जी, हर्ष सिंह, सौरव सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। (वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.