गया, दिसम्बर 17 -- वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के अंचल कमिटी ने अपनी 15 सूत्री मांगों के लिये एकदिवसीय धरना - प्रदर्शन किया। सबसे पहले कमिटी के दर्जनों सदस्यों ने दखिनगांव मोड़ से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक रैली निकाली तथा अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाये, उसके बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय के गेट पर धरना - प्रदर्शन किया। धरना को संबोधित करते हुए जिला मंत्री का0 पारसनाथ सिंह, अरविन्द कुमार, रामखेलावन दास, नेता शम्भुशरण शर्मा, देवकी प्रसाद एवं अन्य ने कहा कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, वजीरगंज को अनुमंडल बनाने तथा तरवां को प्रखंड बनाने सहीत 15 सूत्री मांगों के लिये तो हमलोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन गरीब भूमिहिनों को जो पांच डिसमिल जमीन सरकार के तरफ से मुहैया होनी है वो अब तक नहीं मि...