गया, जून 19 -- कारीसोवा गांव में नवनिर्मित सूर्य मंदिर में भगवान सूर्यनारायण की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के लिए 11 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा क्षेत्र भगवान भास्कर के जयघोष से गुंजायमान रहा। कलश यात्रा यज्ञ स्थल कारीसोवा से निकलकर चौधरी मोड़, वजीरगंज बाजार, मनैनी व तिलोरा चैन बिगहा होते हुए ढाढ़र नदी स्थित मिर्जापुर घाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरने के बाद श्रद्धालु भूरा गांव होते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। धार्मिक अनुष्ठान 29 जून तक चलेगा

यात्रा में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति यात्रा में वजीरगंज विधायक वीरेन्द्र सिंह, जिला परिषद सदस्य डॉ. पिंकी कुमारी, मुखिया रेखा देवी व नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्...