वजीरगंज में फायरिंग, छर्रे लगने से बालक घायल
बदायूं, अगस्त 11 -- वजीरगंज। नगर में हुई फायरिंग के दौरान 11 साल के बच्चे के छर्रे लग गए। छर्रा लगने के बाद बच्चा घायल हो गया। बच्चे के परिजन उसको लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे जहां गोली लगने की बात कहते हुए निजी चिकित्सक ने सरकारी अस्पताल में इलाज कराने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद बालक के परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उसको भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज में घायल बच्चे का इलाज चल रहा है। मंगलवार को शाम करीब छह बजे वजीरगंज के वार्ड नंबर दो रहने वाले मुकेश कुमार का 11 वर्षीय केशव कुमार घर की छत पर खड़ा था। इसी दौरान वार्ड नंबर पांच में रहने वाले एक व्यक्ति ने हवाई फायरिंग कर दी। बंदूक से निकली गोली के छर्रे छत पर खड़े केशव के लग गये। जिससे वह घायल हो गया। केशव के परिजन आनन-फानन में उसे लेकर निजी चिकित्सक के यहां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.