गया, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को वजीरगंज प्रखंड में विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया और समाज में उनके अधिकारों व सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया गया। प्रखंड मुख्यालय परिसर में नंदवंशी चेतना मंच की ओर से नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह सहित अन्य अतिथियों ने किया। बीडीओ प्रभाकर सिंह ने कहा कि नारी प्राचीन काल से ही पुरुषों के साथ समाज के विकास में बराबर की भागीदार रही है। सरकार भी महिलाओं को समान अधिकार देने की दिशा में कार्य कर रही है। इसलिए समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह महिलाओं का सम्मान करे और उनके निर्णयों को महत्व दें। महिला वक्ताओं ने कहा कि कई बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.