गया, मार्च 19 -- वजीरगंज में गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफल 18 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। आवासीय नवोदय विद्यालय के निदेशक रामाश्रय सिंह ने कहा कि बच्चों की मेहनत और लगन से यह सफलता मिली है। दखिनगांव निवासी माधो रविदास के पुत्र अंकित कुमार ने 100 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, जिससे परिवार और शिक्षकों में खुशी है। अंकित ने बताया कि उसके पिता मजदूर हैं और मां विद्युत विभाग में कार्यरत हैं। जिला परिषद सदस्य डॉ. पिंकी कुमारी ने स्वाध्याय के महत्व पर जोर दिया। समारोह में सभी सफल छात्रों को माला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.