गया, फरवरी 17 -- वजीरगंज के एरू गांव के समीप मंगलवार सुबह विपरीत दिशा से आ रहे जेसीबी और डाक पार्सल मैजिक वैन में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर फंस गया। हादसे के बाद जेसीबी चालक वाहन समेत फरार हो गया। चालक की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने वैन के अगले हिस्से को रस्सी से बांधकर ट्रक से खींचा, तब जाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल सहादेव खाप निवासी सुभाष कुमार को सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एएनएमसीएच रेफर किया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत सामान्य बताई है। ग्रामीणों ने फोरलेन पर अवैध कट और गलत दिशा में चलने वाले वाहनों को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.