वजीरगंज में खेतिहर मजदूर यूनियन का 10वां जिला सम्मेलन आयोजित, संगठन मजबूत करने पर जोर
गया, जून 9 -- वजीरगंज स्थित किड्स केयर प्ले स्कूल परिसर में मंगलवार को बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन का 10वां जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में खेतिहर मजदूरों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, महंगाई और संगठन की मजबूती जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बड़ी संख्या में मजदूरों और संगठन के पदाधिकारियों ने इसमें भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश सचिव भोला प्रसाद दिवाकर ने कहा कि खेतिहर मजदूरों और गरीब तबकों को अपने हक एवं अधिकार की लड़ाई संगठित होकर लड़नी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूर विरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर गरीब वर्ग पर पड़ रहा है। साथ ही कहा कि गरीबों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं में बढ़ती अनियमितताओं के खिलाफ संघर्ष तेज करने की जरूरत है。
सम्मेलन में विचार-विमर्श प्रदेश अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.