बदायूं, अप्रैल 26 -- ऑटो की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ऑटो की तलाश शुरू कर दी है। बाइक सवार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। हादसा थाना वजीरगंज क्षेत्र के बिजलीघर के पास हुआ। क्षेत्र के गांव कदरनगर निवासी भूप सिंह 28 वर्ष पुत्र प्रेमपाल राजमिस्त्री का कार्य करते थे और वजीरगंज में किराए पर रहकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शनिवार शाम वे बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- फतेहपुर में डीसीएम की टक्कर से दो रिश्तेदारों की मौत मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भूप सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।...