वजीरगंज में उच्च विद्यालय करजरा के नए भवन का पूर्व विधान पार्षद ने किया उद्घाटन
गया, अप्रैल 15 -- वजीरगंज के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय करजरा में बुधवार को नवनिर्मित भवन का उद्घाटन पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह और अन्य ने शिलापट्टा का लोकार्पण कर किया। पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह ने कहा कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जया सिंह के मार्गदर्शन में यह विद्यालय आगे बढ़कर प्राईवेट स्कूलों को टक्कर दे सकता है। साहित्यकार रामसिंहासन सिंह ने शिक्षकों में गुणात्मक सुधार का गुरुमंत्र दिया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेणु कुमारी ने कहा कि इस विद्यालय का तेजी से सर्वांगीण विकास हो रहा है जो अन्य के लिए अनुकरणीय है। मौके पर सोच संस्था के माध्यम से पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह ने विद्यालय से 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाली छात्रा निभा कुमारी व निधि कुमारी को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र तथा नकद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.