गोंडा, अप्रैल 5 -- वजीरगंज (गोंडा), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शनिवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। 33 हजार केवी मेन लाइन में ब्रेकडाउन होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे कई गांव अंधेरे में डूब गए। आंधी के कारण डुमरियाडीह उपकेंद्र के मझगवां फीडर अंतर्गत हड़हवा गांव के पास पांच बिजली के खंभे टूट गए और ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिर गया। इसी क्षेत्र के बनकसिया गांव में भी पांच खंभे धराशाई हो गए। इसके अलावा वजीरगंज उपकेंद्र के चंदापुर, ओझापुरवा, कोडर और मझारा क्षेत्रों में तथा मोहनपुर उपकेंद्र के धनेश्वरपुर में भी खंभे गिरने की घटनाएं सामने आईं। कई स्थानों पर 33 हजार केवी लाइन पर पेड़ों की डालें गिरने से लाइन पूरी तरह ब्रेकडाउन हो गई।घटना की सूचना मिलते ही अवर अभियंता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.