गया, जुलाई 25 -- बिहार सरकार के सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर शनिवार को प्रखंड सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने सुना। संबोधन में सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ प्रभाकर कुमार ने की। मौके पर सीओ प्रकाश कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष महेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों का हुआ सीधा प्रसारण यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : सम्राट सरकार के 100 दिन: ...