गया, अप्रैल 13 -- उत्क्रमित मध्य विद्यालय भिखमपुर में सोमवार को प्रवेशोत्सव माह के तहत विशेष नामांकन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान विद्यालय में छह नए विद्यार्थियों का नामांकन किया गया। बच्चों और शिक्षकों ने पोषक क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चित्रलेखा, केआरपी कुसुम माथुरी एवं वरीय शिक्षक रामकुमार भारती समेत अन्य शिक्षकों ने शिक्षा सेवकों के सहयोग से अनामांकित बच्चों के घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि प्रथम वर्ग में वंदना कुमारी, रूद्र सिंह, किशन कुमार, तृतीय वर्ग में हरप्रीत सिंह, वर्ग चतुर्थ में समर कुमार तथा वर्ग छह में अंकुश सिंह का नामांकन हुआ। यह भी पढ़ें- पोषक क्षेत्...