वजीरगंज के बैरिया में विधायक का ग्रामीणों ने किया सम्मान
गया, मई 24 -- गया-राजगीर एनएच 82 पर वजीरगंज के बैरिया गांव में रविवार को वजीरगंज विधायक वीरेन्द्र सिंह को ग्रामीणों ने समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वजीरगंज में भाजपा की जीत कोई अचरज नहीं हमने चुनाव के पहले हीं कहा था कि वजीरगंज में भाजपा मजबूत है, सबसे पहले कार्यकर्ताओं और आम जनता को सम्मान मिलना चाहिए। यहां के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि पंचायत तथा गांव स्तर के समस्याओं को मुख्यालय स्तर से सुलझाएं, बड़ी समस्याओं और सामाजिक योजनाओं तथा विकास में हमसे सहयोग लें। समारोह में मंडल अध्यक्ष सहीत कई भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। (वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.