वजीरगंज के तरवां में चैती नवमी पूजा अवसर पर निकली कलश यात्रा
गया, मार्च 19 -- भारत क्लब चैती दुर्गा छठ पूजा समिति तरवां ने गुरूवार को नवरात्र के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा पूजन स्थल जाकिर मोड़ से निकलकर काली स्थान तालाब से जलभरी के बाद बेलदारी काजी बिगहा से वापस अंदर बाजार हनुमान मंदिर से होते हुए, भलुआही मोड़ के छठ घाट स्थल पर पहुंची जहां से यात्रा वापस पूजन स्थल तक पहुंची तथा कलश स्थापन किया गया। आयोजक सदस्य प्रिंस राज, दीपक चौधरी, टिंकू कुमार सहीत अन्य ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से माता दूर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पाठ कराया जाता है, जिसके लिए आज कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में ढोल बाजे के साथ भक्ति धुनों पर दुर्गा माता की जय एवं जय श्री राम का नारा श्रद्धालु समूह लगा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.