लखनऊ, अप्रैल 13 -- सर फोटो है -घटना सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास की-पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की शुरूलखनऊ,संवाददाता।गोलागंज के डॉक्टर कैंपस में रहने वाली दो स्टॉफ नर्सों के घरों से चोरों ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया। घटना के वक्त एक परिवार ड्यूटी पर गया था तो दूसरा परिवार बच्चे को लेने स्कूल गया था। लौटकर आने पर घर के ताले टूटे मिले। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।वीरागंना अंबतीबाई महिला अस्पताल के डॉक्टर कैंपस में रहने वाली रंजीता मिश्रा स्टॉफ नर्स है। परिवार में पति विजय तिवारी और एक आठ साल का बेटा है। यह भी पढ़ें- रिटायर प्रोफेसर के घर से लाखों की चोरी पीड़ित विजय ने बताया कि वह सोमवार को वह उतरेठिया सुशांत गोल्फ सिटी में मकान का निर्माण कार्य देखने गए थे। पत्नी रंजीत...