गया, अप्रैल 28 -- घुरियावां पंचायत के सेलवे महादलित टोला गोविंदपुर में तीन माह से नलजल पूरी तरह से ठप है। ग्रामीण बालगोविंद मांझी, मनोज मांझी, लाटो मांझी, फिरंगी मांझी, बालचंद मांझी, फुलवा देवी, सविता देवी, रंजू देवी, कांति देवी, संतोषी मांझी, शंभू कुमार ने बताया कि पहाड़ी के नीचे गांव बसा है। यहां एक सौ से अधिक परिवार निवास करते हैं। पेयजल के लिए गांव में दो कुएं और दो सरकारी चापाकल हैं। लेकिन दोनों चापाकल कई माह से खराब हैं। यहां के लोग कुएं पर ही निर्भर हैं। कुएं में दोपहर तक पानी कम हो जाता है। कुएं से गंदा पानी निकलने लगता है। यह भी पढ़ें- करोड़ों खर्च, फिर भी नहीं बुझ रही प्यास, लो वोल्टेज ने रोका 15 गांवों का पानी पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने से बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। इस पानी से कपड़ा और बर्त्तन भी खराब हो जाता है।नल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.