गया, अप्रैल 2 -- घुरियावां पंचायत अंतर्गत कढ़ौना गांव में बुधवार की रात महिला चइता दुगोला गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक विरेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोक कलाओं के माध्यम से हमारी परंपरा और संस्कृति को संरक्षण मिलता है, इसलिए ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देना जरूरी है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की निर्मला यादव और बिहार के सिवान की मनिषा राज ने शानदार प्रस्तुति दी। दोनों गायिकाओं ने कई चरणों में चइता गीत गाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कलाकारों ने बताया कि चइता पारंपरिक रूप से पुरुषों की गायन शैली रही है, लेकिन अब महिलाएं भी इस क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।ग्रामीण चिकित्सक डॉ. नौलेश सिंह, शिक्षक संजय सिंह व अन्य वक्ताओं ने कहा कि चइता गायन में पारंपरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.