वजीरगंज के कोडर में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल
गोंडा, सितम्बर 25 -- गोण्डा, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में जिले में पहल की जा रही है। वजीरगंज विकासखंड के कोडर में मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल स्थापित किया जाएगा। विद्यालय के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही नामित कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रस्तावित मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल में नर्सरी से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होगी। विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें स्मार्ट कक्षाओं के साथ विद्यार्थियों की जरूरत के अनुरूप अन्य शैक्षिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध होने की उम्मीद है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.