गोंडा, जून 27 -- गोण्डा। जिले के वजीरगंज ब्लाक क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी प्रगतिशील किसान शिव कुमार मौर्या को फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड-2026 के तहत बेस्ट फार्मर इन हार्वेस्टिंग एंड प्रोसेसिंग श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। उनका चयन दिल्ली प्रेस के फार्म एन फूड मीडिया द्वारा कृषि क्षेत्र में नवाचार और प्रसंस्करण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया है। सम्मान समारोह 30 जून को सुबह 9:30 बजे लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय हॉल में आयोजित होगा। इस दौरान उन्हें राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया जाएगा। शिव कुमार मौर्या के चयन से जिले के किसानों में खुशी है। कृषि के क्षेत्र में उनके नवाचार और बेहतर कार्यों को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- उप्र आम महोत्सव में प्रतिभाग के लिये कृषकों से आवेदन आम...