गया, अप्रैल 27 -- तुलसी विद्या मंदिर सिंगठिया के पूर्व प्रधानाध्यापक 75 वर्षीय श्याम कुमार सिंह के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को उनका शव विद्यालय लाया गया, जहां लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्ष 1981 में सरकारी शिक्षक पद छोड़ उन्होंने विद्यालय के विकास में खुद को समर्पित किया। सफेदपोश भ्रष्टाचार के खिलाफ काली पट्टी बांध भिक्षाटन कर विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराया था। क्षेत्र में 'सिद्धी बाबू' और 'गांधी' के रूप में पहचान थी। लोगों ने विद्यालय को सरकारी मान्यता देकर उनके सपने पूरे करने की मांग उठाई। मौके पर पंचायत मुखिया मुरारी यादव, शिक्षक सोनू कुमार, समाजसेवी शम्भुशरण सिंह, अमरेन्द्र नारायण सिंह, रामाश्रय सिंह, कपील यादव सहीत अन्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- ...