वजीरगंज : पतेङ के दो युवाओं का भारतीय सेना में चयन, क्षेत्र में खुशी
गया, जून 21 -- प्रखंड के पतेङ बाजार निवासी दो युवाओं सूरज कुमार एवं नीतीश कुमार का भारतीय सेना में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दोनों युवाओं ने एक साथ सेना में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सरपंच महेश कुमार सुमन ने बताया कि सूरज कुमार के पिता स्व. सुबोध पासवान का निधन वर्ष 2010 में हो गया था। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उनकी मां रीता देवी ने मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण किया। सूरज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्रियंशु किड्स एकेडमी एवं ट्यूटोरियल क्लासेस से प्राप्त की। वहीं नीतीश कुमार भी साधारण परिवार से आते हैं और अपनी मेहनत व लगन के बल पर सेना में जगह बनाने में सफल रहे। यह भी पढ़ें- वजीरगंज : पतेङ के दो युवाओं का भारतीय सेना में चयन, क्षेत्र में खुशी महेश कुमार सुमन ने कहा कि दोनों युवाओं की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.