गया, अप्रैल 5 -- वजीरगंज के मीरगंज निवासी तुलसी कुमार का 14 वर्षीय प्रिंस कुमार बिते चार दिनों से अपने घर से लापता है। तुलसी कुमार ने बताया कि वह नवम वर्ग का छात्र है, जो गुरूवार को घर में बिना किसी को बताए कहीं चला गया, काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में थाना को भी लिखित सूचना दी गई है, वहीं किसी अनहोनी की आशंका से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...