वजीरगंज :अर्जक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत
गया, अक्टूबर 6 -- तरवां बाजार में मंगलवार को अर्जक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह जदयू नेता कमलेश कुमार वर्मा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अर्जक संघ को वार्ड स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है। समाज में वैज्ञानिक व मानववादी विचारधारा को बढ़ावा देना जरूरी है। अंधविश्वास विकास में बाधा है। वैज्ञानिक सोच से ही रूढ़िवाद खत्म होगा। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है, किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती के लिए जागरूक करना चाहिए। मौके पर उपेंद्र पथिक, प्रवीण मेहता, चितरंजन कुशवाहा, सुनील गुरु, विश्वजीत कुशवाहा, डॉ. बालकृष्ण प्रसाद, डॉ. व्यास जी सहित अन्य मौजूद रहे। (वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.