वजीरगंज: 60 केन बियर के साथ दो बाइक बरामद
गया, मई 17 -- थाना क्षेत्र के तरवां में रविवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो बाइक से 60 केन बियर बरामद किया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि तस्कर बाइक की डिक्की में शराब छुपाकर ले जा रहे थे। पुलिस को देख दोनों तस्कर मौके से फरार हो गए। हालांकि उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने दोनों बाइक समेत बरामद बियर को जब्त कर थाना लाया और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। (वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.