वजिंदर के समर्थन में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
रुद्रपुर, जून 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नानकमत्ता क्षेत्र के निवासी वजिंदर सिंह द्वारा राजस्व विभाग पर फर्जी अतिक्रमण दर्शाकर उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने 20 दिनों के भीतर जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सोमवार को जसपुर विधायक आदेश चौहान, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी और नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। डीएम को सौंपे ज्ञापन में वजिंदर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी ग्राम सरौंजा, नानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.